जबलपुर में वैक्सीनेशन की तैयारियां, पहले चरण में हैल्थ वर्कर्स को दी जाएंगी वैक्सीन

जबलपुर में वैक्सीनेशन की तैयारियां, पहले चरण में हैल्थ वर्कर्स को दी जाएंगी वैक्सीन

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां तेज कर दी गई है। करीब 9 माह से कोरोना के खौफ में जी रहे लोगों के लिए कोविड वैक्सीन आज शाम राहत लेकर जबलपुर पहुंच रही है।

जिला चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण के लिए 58 आईसलाइनर की व्यवस्था की गई है और करीब 8 आईसलाइनर को अलग से रखा है, जिनमें वैक्सीन को निर्धारित तापमान में सुरक्षित रूप से रखा जाएगा। पहले चरण में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने करीब 23000 हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए वैक्सिनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके अलावा वैक्सीन के भंडारण के लिए स्वास्थ्य संचालक कार्यालय में बने स्टोरेज रूम में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने 40 पॉइंट निर्धारित किये है जहां पर वैक्सीनशन का काम किया जायेगा। एक्शन के काम को अंजाम देने के लिए लगभग 7 टीमें मैदान में रहेंगी, जो पहले चरण में वैक्सीनशन का काम करेंगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews