कांग्रेस और केजरीवाल पर वीडी शर्मा का पलटवार, कही बड़ी बात

कांग्रेस और केजरीवाल पर वीडी शर्मा का पलटवार, कही बड़ी बात

जबलपुर, संदीप कुमार।  बीजेपी की संगठनात्मक बैठकें लेने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कांग्रेस और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा। द कश्मीर फाइल्स ( The Kashmir Files) फिल्म पर दिए गए केजरीवाल के बयान को वीडी शर्मा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कांग्रेस के के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्हें भारत की संस्कृति और देश की जनता से कोई प्रेम नहीं है। वी डी शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और सच्चाई जनता के सामने आनी ही चाहिए इसीलिए भोपाल में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का म्यूजियम बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – Satna: EOW की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव के घर दबिश, करोड़ों की संपत्ति बरामद

इधर पंजाब के बाद मध्य प्रदेश का रुख कर रही आम आदमी पार्टी को वी डी शर्मा ने कोई चुनौती नहीं माना, उन्होंने केजीरवाल द्वारा द कश्मीर फाइल्स फिल्म को झूठा कहने पर इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा। मुंबई में गैर भाजपा संगठन के गठन की सुगबुगाहटों पर वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी हमेशा सकारात्मक राजनीति करती है और कांग्रेस सहित जो पार्टियां संगठन या गठबंधन बना रही हैं उनका खुद का अस्तित्व खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें – Video : एक बार फिर सिंधिया का अलग अंदाज, देखें किससे कराया कार्यक्रम का शुभारंभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews