
Jabalpur News : जबलपुर मेडिकल में महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पीड़िता के पति का इलाज यहां से चल रहा है जो कि मेडिकल अपने पति से मिलने आई थी। इस दौरान वाहन स्टैंड में अपनी गाड़ी न देखकर वह घबरा गई। जिसके बाद वह स्टैंड में काम करने वाले राजा नमक युवक से अपने वाहन के बारे में पूछा तो वह उससे बहस करने लगा और देखते-ही-देखते वो महिला के साथ मारपीट करने लगा।

पति से मिलने आई थी मेडिकल
वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा तो वो फौरन वहां पहुंचे और महिला को किसी तरह बचाया। बता दें कि युवक मारपीट करने के साथ ही उनकी बेटी को गालियां भी दे रहा था। घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वो अपने पति को खाना खिलाने मेडिकल आई थी। जिसके बाद वो अपनी बेटी के साथ वापस जाने के वाहन पार्किंग में आई लेकिन वहां अपनी गाड़ी ना पाकर उन्होंने स्टैंड में काम करने वाले युवक से पुछ। जिसके बाद यह घटना घटित हुई।
[dgv_vimeo_video id=”853285566″]
पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी
इधर, सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह पहली घटना नहीं जब महिला के साथ मारपीट की गई। इससे पहले भी मेडिकल में एंबुलेंस चालकों द्वारा मरीज के परिजन से मारपीट करने का मामला सामने आया था। इस दौरान मरीज के ऊपर गिरने से वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैद नजर आया लेकिन समय बीतने के साथ यह मुस्तैदी ढीली पड़ी और ऐसे आवारा तत्व फिर हावी होने लगे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

