एक ही स्कूटी को पसंद करने वाले 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 वाहन जब्त

scooty theft in jabalpur

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर शहर में लगातार हो रही स्कूटी-एक्टिवा जैसे दोपहिया वाहनों चोरी की घटनाए अचानक से ही बढ़ गई है। चोर अब बाइक छोड़ इन वाहनों की चोरी में जुट गए है। लिहाजा  शहर के अलग अलग थानों में चंद दिनों में दर्जनों स्कूटी चोरी होने की शिकायत पुलिस के पास आई  है।

पुलिस ने मुखबिरो तंत्रों को किया अलर्ट

जबलपुर शहर में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस ने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। वहीं पुलिस की मेहनत कुछ दिनों में ही रंग ले आई और पुलिस को एक मुखबीर ने बताया कि जबलपुर शहर में एक ऐसा गिरोह है जो कि सिर्फ स्कूटी एक्टिवा और स्कूटर जैसे वाहनों को ही चोरी करता है, जिसके बाद पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दो शातिर चोरों सहित उसे खरीदने वाले दो अन्य युवक जो कि चोरी के वाहन खरीदा करते है, उन्हें गिरफ्तार किया है।

scooty theft in jabalpur

स्कूटी एक्टिवा का लॉक तोड़ना होता था

गोरखपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के पास से सात एक्टिवा-स्कूटी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि एक्टिवा और स्कूटी का लॉक खोलना एवं तोड़ना बहुत ही आसान होता है। महज एक झटके में ही स्कूटी-एक्टिवा के लॉक टूट जाते हैं। इतना ही नहीं किसी भी चाबी से आसानी से एक्टिवा और स्कूटी का  लॉक खोलकर चोर उसे लेकर फरार हो जाया करते थे, गोरखपुर थाना पुलिस ने दो चोर सहित चोरी के वाहन खरीदने वाले दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है । साथ ही उनके पास से सात स्कूटी और एक्टिवा बरामद की है।

स्कूटी एक्टिवा चलाने वाले लोग रहें सावधान

अगर आप यह समझ रहे हैं कि आपने अपनी स्कूटी-एक्टिवा को लॉक कर फ्री हो गए है तो फिर जरा सावधान रहिएगा, कोशिश करें कि आप अपने वाहन को उस जगह पार्क करें जहां पर कि सीसीटीवी कैमरे या पुलिस की निगरानी हो, क्योंकि आज जिस तरह के दो चोर गोरखपुर थाने पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, कहा जा सकता है कि जबलपुर शहर में और भी कई चोर इस तरह से अभी खुलेआम घूम रहे हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews