Viral Audio: अब तन्खा ने BJP को घेरा, कहा – भाजपा में खत्म हो चुका है नैतिकता पर चिंतन

Viral Audio: अब तन्खा ने BJP को घेरा, कहा – भाजपा में खत्म हो चुका है नैतिकता पर चिंतन

जबलपुर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के गलियारों में उपचुनाव(by-election) से पहले सियासत तब गरमा गई जब अचानक से शिवराज(shivraj) का ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो के वायरल होने के साथ ही पार्टी के नेताओं का एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। अब वायरल ऑडियो पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भाजपा पर निशाना साधा है। गुरुवार को ट्वीट करते हुए तन्खा ने लिखा है की भाजपा में अब नैतिकता का चिंतन खत्म हो चुका है।

दरअसल गुरुवार को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा(vivek tankha) ने शिवराज सरकार(shivraj government) के वायरल ऑडियो(viral audio) पर बीजेपी(bjp) को घेरते हुए कई तीखे प्रश्न किए। तन्खा ने ट्वीट(tweet) करते हुए कहा कि भाजपा में अटल(atal) की भाजपा की परिभाषा बदल गई है। क्या बीजेपी में अब नैतिकता पर चिंतन नहीं होता। वहीं उन्होंने कहा कि क्या अटल जी के समय भाजपा नेतृत्व की ऐसी सोच हो सकती थी। वही उन्होंने यह भी सवाल किया है कि क्या अटल जी के भाजपा में धन-बल से सरकार गिराना, वह स्वीकार कर पाते।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalanth), पूर्व मंत्री जीतू पटवारी(jitu patwari) सहित मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सिंह के वायरल ऑडियो पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। जीतू पटवारी ने यहां तक कहा था कि वह इस मुद्दे पर कोर्ट में जाएंगे। जिसके लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ जनों से इस मुद्दे पर बात की है। वही दूसरी तरफ मंत्री तुलसी सिलावट(tulsi silawat) ने इस बात की पुष्टि की है कि वायरल ऑडियो शिवराज के ही हैं। और जिस वक्त शिवराज यह कह रहे थे तुलसी सिलावट खुद वहां मौजूद थे। सिलावट ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ गलत नहीं कहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews