वेल्डिंग व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल, मोबाइल लूट कर फरार

वेल्डिंग व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल, मोबाइल लूट कर फरार

जबलपुर, संदीप कुमार। खितौला थाना अंतर्गत NH-30 पर मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने वेल्डिंग व्यवसाई (Welding businessman) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। हमलावरों ने वेल्डिंग व्यवसाई को सिर के पास से गोली मारी, गोली सिर के पार निकल गई। जिससे वेल्डिंग व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वेल्डिंग व्यवसाय की मोटरसाइकिल और उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 9 पहरेवा नाका निवासी वेल्डिंग व्यवसाई सुरेश बर्मन रात करीब आठ बजे के लगभग अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमडब्ल्यू 6302 से अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही NH-30 खितौला मोड़ के पास पहुंचे उसी समय सामने से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें रोका और उनके सिर पर 9 एमएम की पिस्टल से फायर कर दिया। गोली वेल्डिंग व्यवसाई के कान के ऊपरी हिस्से में लगी और सिर के दूसरी तरफ से बाहर निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – मृत्यु सहायता राशि में मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

मृतक संजय बर्मन भाजपा अनुसूचित जनजाति का मंडल अध्यक्ष भी रह चुका था,बीच शहर में संजय बर्मन की हत्या के बाद से ना सिर्फ भाजपा नेता आक्रोशित हैं बल्कि स्थानीय लोगों में भी खासा नाराजगी है,बहरहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दिवाली से एक दिन पहले चांदी में भारी गिरावट, सोना महंगा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews