जब पुष्पा के गानों पर जमकर थिरके IPS और IAS

जब पुष्पा के गानों पर जमकर थिरके IPS और IAS

जबलपुर, संदीप कुमार ।  जबलपुर में होली के दूसरे दिन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जमकर थिरके, दरअसल आमजन की शांति और सुरक्षा के साथ होली पर्व को मनवाने के बाद अगले दिन पुलिस की होली होती है,  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों की जबलपुर में शनिवार को पुलिस लाइन में डीआईजी एसपी कलेक्टर सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने होली मनाई, इस दौरान कड़कदार पुलिस अफसरों का अलग अंदाज देखने को मिला, एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते डीआईजी आरआरएस परिहार, जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने जमकर डांस किया, फिल्म पुष्पा के गानों पर पुलिस अधिकारी और कलेक्टर ने जमकर ठुमके लगाए इस दौरान पूरी पुलिस लाइन होली में रंग मय हो गई तो आप भी देखिए डीआईजी सहित जबलपुर कलेक्टर एसपी का यह शानदार डांस।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews