जबलपुर : पत्नी ने रंगे पति के खून से अपने हाथ, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

jabalpur police arrested murderer wife

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के ठक्कर ग्राम में रविवार की दरमियानी रात को 32 साल के युवक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक कसीमुद्दीन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही कि थी। हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी शबीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शबीना ने बहुत गुमराह करने की कोशिश की पर सफल नहीं हो पाई।

ये भी पढ़े- एसपी कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

पुलिस ने बताया कि मृतक कसीमुद्दीन के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसको लेकर आए दिन पति-पत्नी का विवाद भी होता था। घटना वाले दिन शबीना का मृतक कसीमुद्दीन से विवाद हुआ और दोनो में हाथापाई हो गई, जिसके बाद शबीना ने घर पर रखा बेसबॉल का डंडा उठाया और कसीमुद्दीन के गले पर मार दिया, जिसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।आरोपी शबीना ने खून लगे बिस्तर को छिपा दिया और सब जगह यह बता दिया कि उसके पति सीढ़ियों से गिर गए। इधर पुलिस ने इस घटनाक्रम को संदेहास्पद मानते हुए जांच की तो खुलासा हुआ कि पति के अवैध संबंध के चलते शबीना ने ही हत्या की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews