पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नटवरलाल, लोन दिलाने के नाम पर करती थी ठगी

पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला नटवरलाल, लोन दिलाने के नाम पर करती थी ठगी

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर के घमापुर में पैसों की धोखाधड़ी (Fraud) करने का एक महिला ने अनूठा तरीका इजात किया लेकिन उसकी जालसाजी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला का नाम रेखा रैकवार (Rekha Rakwar) बताया जा रहा है कि जो कि जबलपुर शहर (Jabalpur) में घूम घूम कर जरूरतमंद महिला-पुरुषो को लोन दिलाने का काम करती थी। 45 वर्षीय महिला रेखा रैकवार इतनी शतीराना अंदाज से काम करती थी कि लोग भी उसके झांसे में आकर अपना पैसा दे देते थे।घमापुर थाना पुलिस के मुताबिक जेठालाल नाम के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की थी कि रेखा रैकवार जो कि भारत समाज स्कूल के पास रहती है वह 10 लाख रु तक का बैंक लोन दिलाने का काम कर रही है।

महिला ने किसी से 5000 तो किसी से 10,000 तो किसी से 15000 तक लोन दिलाने के नाम पर रु लिए हैं जिसका शिकार जेठानंद भी हुआ। बताया जा रहा है कि अभी तक रेखा रैकवार के धोखाधड़ी का कई लोग शिकार हो चुके हैं।रेखा रैकवार ने पैन कार्ड,आधार कार्ड,पासबुक, फ़ोटो,परिचय पत्र बनवाने के नाम पर नाम पर उनसे हजारों रुपए लिए है।जेठानंद सहित कई अन्य लोगों की शिकायत पर घमापुर थाना पुलिस ने रेखा रैकवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला नटवरलाल के विरूद्ध धारा 420 अपराध पंजीबद्ध कर पूरे प्रकरण की विवेचना में जुट गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews