धुंआधार में बही महिला को पुलिस आरक्षक ने बचाया

women-saved-by-the-police-constable

जबलपुर

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से 50 लोगो के जत्थे के साथ आई 50 साल की महिला पैर फिसलने के चलते धुंआधार में जा गिरी।महिला के गिरते ही वहाँ तैनात भेड़ाघाट थाने के पुलिस आरक्षक हरिओम और उसके साथियों ने तुरन्त नदी में छलांग लगाकर महिला को बचा लिया।नदी से निकालने के बाद महिला को तुरंत ही ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा की रहने वाली 50 साल की लक्ष्मी बाई करीब 50 लोगो के जत्थे के साथ घूमने निकली थी।रामेश्वरम से लौटने का बाद ये जत्था जबलपुर के भेड़ाघाट पहुँचा था जहाँ धुंआधार के पास जब महिला पत्थर में बैठकर नहा रही तभी अचानक उसका पैर फिसल गया।देखते ही देखते महिला गहरे पानी मे चली गई।महिला के नदी में गिरते ही चारो तरफ चीख पुकार मच गई।आनन फानन में धुंआधार में तैनात पुलिस आरक्षक हरिओम अपने साथियों के साथ धुंआधार में छलांग लगाकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिए।फिलहाल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। महिला लक्ष्मी बाई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews