जब पूछा कब तक रहेगा लॉक डाउन तो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने साधी चुप्पी

जब पूछा कब तक रहेगा लॉक डाउन तो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने साधी चुप्पी

जबलपुर। संदीप कुमार। कैबीनेट सचिव ने कोरोना वायरस के चलते 21 दिन से ज्यादा लॉक डाउन पर अपनी सहमति जाहिर कर दी हो पर वही अभी कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार के मंत्री अपनी स्पष्ट बात लोगो के सामने नही रख पाए रहे है कि आखिर देश मे कब तक लॉक डाउन रहेगा।

जबलपुर में आज केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लॉक डाउन के सवाल पर साधी चुप्पी
कोरोना वायरस के चलते 21 दिन से ज्यादा लॉक डाउन देश मे हो इसको लेकर कैबीनेट सचिव राजीव गौबा ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि फिलहाल इसको लेकर अभी कोई विचार नही है।वही दूसरी और मोदी सरकार के मंत्री प्रह्लाद पटेल लॉक डाउन खत्म होने को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नही है।जबलपुर में आज मीडिया के सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का कहना था कि मैं अभी लॉक डाउन को लेकर कुछ नही कह सकता हूँ क्योंकि जनरल सेकेट्री का बयान इसको लेकर सामने आ रहा है।हालांकि उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर लोगो से एतिहातन सुरक्षा बनाये रखने की अपील की है।केंद्रीय मंत्री ने सभी कर्मचारी चाहे वो मीडिया हो, पुलिस हो,स्वास्थ्य कर्मी हो सभी लोग अपने आपको सेनेटाराइज करके रखे और 14 अप्रैल तक अपने आपको लॉक डाउन में रखे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews