राइफल साफ करते समय गोली चलने से एक्स आर्मी मैन घायल

राइफल साफ करते समय गोली चलने से एक्स आर्मी मैन घायल

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में फुर्सत के समय राइफल की सफाई एक व्यक्ति को बहुत भारी पड़ी। घर पर बैठे एक्स आर्मी मैन रामकृष्ण यादव लॉकडाउन में मिली फुर्सत के दौरान अपनी लायसेंसी राइफल साफ कर रहे थे तभी गलती से गोली चल गई और उन्हीं को लग गई।

लायसेंसी राइफल साफ करते वक्त रामकृष्ण को बाई तरफ पेट में गोली लगी जिससे वो घायल हो गए। ये घटना बेलबाग थाना के ललित कॉलोनी की है। घायल एक्स आर्मी मैन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा 12 बोर लाइसेंसी बंदूक साफ करते वक्त हुआ जब उसमें से गोली चल गई।

बताया जा रहा है कि घायल रामकृष्ण यादव जो कि ललित कलोनी में रहता है और हाल के दिनों में सेना से रिटायर्ड हुआ था। आज सुबह जब वह अपने घर पर लायसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था कि अचानक ही उससे फायरिंग हो गई। बंदूक रामकृष्ण के पेट मे बाई तरफ लगी है। अभी रामकृष्ण का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

बंदूक की सफ़ाई कर रहे रामकृष्ण जब अपने काम मे जुटे थे तभी फायरिंग हो गई।आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुँची बेलबाग थाना पुलिस ने बंदूक को जब्त कर जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews