Jabalpur News- सूदखोर से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकार और पुलिस-प्रशासन (Police Administration) की लाख सख्ती के बावजूद भी सूदखोरों की प्रताड़ना कम होने का नाम नही ले रही है। आए दिन इनसे लोग तंग आकर मौत को गले लगा रहे है।ताजा मामला जबलपुर (Jabalpur) के हनुमानताल थाना के प्रेमसागर से सामने आया है है जहाँ सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या (Suicide) कर ली।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सुनील आहटे था जो कि नगर निगम जबलपुर में बतौर सफाई कर्मचारी (Employee) काम किया करता था ।परिजनों ने बताया कि मृतक सुनील को काम करने के बाद भी ठेकेदार वेतन (Salary) नहीं दे रहा था, जिसके चलते धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। अपना घर चलाने के लिए मृतक ने सूदखोर (Usurer) से ब्याज (Interest) में कर्ज (Loan) लिया और जब यह ब्याज बढ़ने लगा तो सूदखोर उसे परेशान करने लगे लिहाजा तंग आकर पीड़ित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर में पसरा मातम
परिजनों के मुताबिक मृतक सुनील बीते कुछ दिनों से परेशान था इस दौरान परिवार वालों ने उसकी परेशानी भी जानने की कोशिश की पर वह कुछ नही बोला, घटना वाले रात को वह बिना खाना खाए हैं अपने कमरे में चला गया और सुबह देखा कि सुनील फांसी पर लटका हुआ है परिजनों ने पुलिस (Jabalpur Police) से मांग की है कि सूदखोर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

पुलिस ने शुरु की जांच
मृतक सुनील आहटे की मौत पर हनुमानताल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को जहां पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है तो वहीं परिजनों के बयानों के आधार पर सूदखोर की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों मैं सूदखोरों की प्रताड़ना बहुत बढ़ गई है जिस पर पुलिस को अंकुश लगाने की जरूरत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews