बढ़ते अपराध को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जलूस, पुलिस पर उठाये सवाल

बढ़ते अपराध को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जलूस, पुलिस पर उठाये सवाल

जबलपुर, संदीप कुमार| संस्कारधानी में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से लामबंद हो गए हैं | यही वजह है कि अब युवा कांग्रेस (Youth congress) के कार्यकर्ता कभी कलेक्ट्रेट का तो कभी एसपी ऑफिस का घेराव करते हैं। आज भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्र का घेराव करते हुए मशाल जुलूस निकालकर पुलिस के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे के नेतृत्व में जबलपुर शहर और ग्रामीण के 39 थाना क्षेत्र चाहे ग्रामीण हो या शहर क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकाला गया और पुलिस के खिलाफ युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जबलपुर में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है आलम यह है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस अवैध वसूली का काम करने में जुटी हुई है पुलिस पर आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान मे पुलिस का एक ही उद्देश्य अपरिधियो को संरक्षण देना और उनसे वसूली करना। युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने आज पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर जबलपुर में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस कामयाब नहीं होती है तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस जबलपुर शहर एवं ग्रामीण के हर थाना क्षेत्र का क्रमबद्ध होकर घेराव करेगी और पुलिस के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करती रहेगी।गौरतलब है कि हाल ही के कुछ दिनों में जबलपुर में अचानक से ही अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है कभी ऑटो चालक की पिटाई हो जाती है तो कभी एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाती है इसी को लेकर पुलिस के खिलाफ युवा कांग्रेस ने क्रमबद्ध एक आंदोलन शुरू कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews