जबलपुर में युवक की हत्या, आरोपी शव को नाले में फेंक हुए फरार

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

JABALPUR  MURDER  NEWS : जबलपुर में संजीवनी नगर थाना के  रेलवे लाइन से लगी भूलन कालोनी नब्बे क्वाटर के पास नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया है।  घटना रविवार दोपहर की ही है। सूचना पर संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवा कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है। शव के आसपास खून और शराब की बोतल भी मिली है।

पत्थर पटक कर हत्या
पुलिस के अनुसार मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है, अभी इसकी जानकारी नही मिली है। मौके पर पड़ी शराब की बोतलों को देखतें हुए अंदेशा जताया जा है कि मृतक के साथ आरोपियों ने पहले शराब पी और फिर उसके सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या को अंजाम देनें के बाद शव को नाले में फेंक दिया और फरार हो गए।
नाले में शव मिलने की सूचना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा है। पुलिस मृतक की फोटो को सभी थाने में भेंज कर उसकी पतासाजी कर रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार  की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews