पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

संदीप कुमार।जबलपुर

महज 24 घण्टे के दौरान होली पर्व में जबलपुर में चाकूबाजी की दो घटना ने पूरे शहर की पुलिस व्यवस्था को हिला दिया है।कुछ ही घण्टो की अंतराल में हुई दोनो ही हत्या के आरोपी जहाँ पुलिस गिरफ्त से बाहर है वही पुलिस की नाकामयाबी पर भी सवाल उठने लगे है।कल जहाँ गोकलपुर में बलराम पटेल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी तो वही आज हनुमान ताल में कन्हैया चौधरी नाम के युवक को चाकू से गोद दिया गया।

मौके पर ही कन्हैया की मौत हो गई।इन दोनों ही चाकूबाजी की घटना के बाद से पूरे शहर में पुलिस के खिलाफ कार्यवाही को लेकर सवालिया निशान उठने लगे हैं।हनुमानताल थाना में रहने वाला कन्हैया चौधरी की कुछ लोगो ने सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योकि वह आरोपियों से विवाद कर रहा था।घटना के बाद से जहा इलाके में शोक का माहौल व्यापत है वही पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कल भी हुई थी चाकूबाजी में हत्या

होली पर्व में ससुराल आये एक युवक को इलाके के चार से पांच युवकों ने मिलकर चाकूओं से गोद दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जहाँ मौके से फरार हो गए वही परिजनों ने घायल युवक को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम बलराम पटेल था जो कि रामपुर का रहने वाला था।आज होली के पर्व पर मृतक बलराम पटेल अपने ससुराल गोकलपुर पंचायती कुआं आया हुआ था।होली त्योहार मनाने के बाद शाम को जब बलराम अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था तभी इलाके के ही हिमांशु, सनी और अमन से गाड़ी स्टार्ट करने को लेकर बलराम से विवाद हो गया।

मामूली रूप से शुरू हुआ बलराम का विवाद कुछ देर में इतना बढ़ गया कि हिमांशु और उसके साथियों ने चाकू निकाला और बलराम पर हमला कर दिया।तीनो ने एक के बाद एक कई वार उस पर किए।शोर की आवाज सुनकर बलराम के ससुराल पक्ष के लोग भी बाहर निकल आए और उसे बचाने लगे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बलराम के परिजन उसे पहले रांझी सिविल अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसकी मौत हो चुकी थीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews