Corona Update: तीन RPF जवान सहित मुंबई से आया युवक पॉजिटिव, 239 पहुंचा आंकड़ा

Corona Update: तीन RPF जवान सहित मुंबई से आया युवक पॉजिटिव, 239 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर।संदीप कुमार

आईसीएमआर लैब(ICMR Lab) से शनिवार की देर रात मिली 48 सेम्पल(sample) की जाँच रिपोर्ट्स(reports) में चार व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव(corona positive) पाया गया है। पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में से तीन आरपीएसएफ(RPF) कर्मी है तो चौथा सेल्समेन(salesman) है जो कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुम्बई(mumbai) से बनारस(varanasi) की यात्रा कर रहा था ।आज जो तीन आरपीएसएफ के कॉन्स्टेबल(constable) पॉजिटीव आए है वह पूर्व में पाए गए कॉन्स्टेबल के संपर्क में थे जिन्हें 25 मई से क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

वही 29 बर्षीय सेल्समेन जो कोरोना पॉजिटीव आया है वह व्यक्ति अपने रिश्तेदार की पत्नी की ट्रेन में ही डिलेवरी होने के कारण जबलपुर स्टेशन पर 28 मई को उतरा था।तब से कोरोना पॉजिटिव की पत्नी और दो बच्चों तथा उसके रिश्तेदार, उसकी पत्नी, बेटी और नवजात शिशु को एल्गिन एवं विक्टोरिया अस्पताल में ही रखा गया था । श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से वाराणसी की यात्रा कर रहा यह व्यक्ति मुम्बई में आइसक्रीम सेल्समेन था लॉक डाउन के दौरान भी वह यह काम करता रहा।

वर्तमान में अब जबलपुर में पॉजिटीव का आंकड़ा

कुल पॉजिटिव – 239
स्वस्थ हुये – 176
मृत्यु – 9
एक्टिव केस – 54

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews