विजयादशमी पर ऑपरेशन हैलो के तहत 35 गुम मोबाइल ट्रेस, लोगों को लौटाए जाएंगे उनके फोन

विजयादशमी पर ऑपरेशन हैलो के तहत 35 गुम मोबाइल ट्रेस, लोगों को लौटाए जाएंगे उनके फोन

झाबुआ, विजय शर्मा।  जिले में साइबर सेल को कई दिनों से मोबाइल खोने की शिकायतें मिल रही थी। अचानक मोबाइल खोने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। फोन से अधिकांश लोग अपनी फेसबुक आईडी, जी-मेल इत्यादि लॉगिन करके रखते हैं, अचानक से मोबाइल फोन गुम हो जाने से उनकी आईडी से भी छेड़छाड़ का खतरा रहता है।

सायबर सेल द्वारा पूर्व में दिनांक 31.07.2020 को 30 गुम मोबाइल ट्रेस किये गये थे। मोबाइल गुमने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा “ऑपरेशन हेलो” के तहत दूसरे चरण में गुम मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर विभिन्न कंपनियों के कुल 35 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रूपये है, बरामद किए गए। ये मोबाइल आवेदकों को बुलाकर उन्हें प्रदान किए जाएंगे। इस सराहनीय कार्य पर साइबर सेल झाबुआ की टीम आरक्षक 98 मंगलेश, 552 महेश, 573 संदीप, को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews