बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, मंच से दी ठेकेदार को उल्टा लटकाने की धमकी

बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, मंच से दी ठेकेदार को उल्टा लटकाने की धमकी

झाबुआ, विजय शर्मा| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव (Byelection) के दौरान मंच से नेताओं के विवादित बयानों से जमकर बौछार हुई| लेकिन अब उपचुनाव ख़त्म हो चुके हैं| लेकिन मंच से विवादित बोल अब भी जारी है| झाबुआ (Jhabua) में क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर (Guman Singh Damor) के बोल बिगड़ गए| उन्होंने मंच से ही फोन कर ठेकेदार को उलटा लटकाने की धमकी दे डाली| इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मामला जिले के पेटलावाद का है, जहां बीजेपी सांसद गुमान सिंह डामोर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे| नल-जल योजना के तहत सड़कों की मरम्मत के मामले में सांसद ने मंच से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारी को फ़ोन लगाया और नाराजगी जाहिर की|

सांसद ने अधिकारी को कहा ठेकेदार को बोलना कि यहां आकर तत्काल काम शुरू करे नहीं तो उसको उलटा लटका दूंगा| अधिकारी को भी उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए| सांसद के इस अंदाज पर लोगों ने तालियां भी बजा दी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews