छेड़खानी के आरोप के बाद झाबुआ एसडीएम सुनील कुमार झा निलंबित, FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Jhabua SDM

Jhabua SDM: रविवार को जिला मुख्यालय की हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार झा विवादों से घिरे हुए हैं और छेड़खानी के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें पद से सस्पेंड कर दिया गया है और किसी भी वक्त उनकी गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है।

एसडीएम पर लगा पोक्सो एक्ट

बता दें कि सुनील कुमार झा हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे थे और यहां वह आदिवासी बालिकाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन पर बालिकाओं को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद सोमवार देर रात जांच-पड़ताल कर उन पर 354 समेत एसटीएससी एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है। कमिश्नर पवन शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है और पुलिस टीम उनके आवास के आसपास तैनात कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कभी भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है।

संभाग आयुक्त कार्यालय से कार्रवाई

संभाग आयुक्त कार्यालय की ओर से एक पत्र लिखते हुए एसडीएम के अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने का दोषी ठहराते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। पत्र में लिखा गया है कि सुनील कुमार झा ने अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही करते हुए अनुशासनहीनता दिखाई है। इसीलिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1965 के अंतर्गत उन्हें निलंबित करते हुए मुख्य कलेक्टर कार्यालय जिला बुरहानपुर में नियत किया जा रहा है।

Jhabua

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews