Hindi News

MP News: विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, अब इतने बजे खुलेगा स्कूल, कलेक्टर ने गर्मी के कारण बदली टाइमिंग

Last Updated:
MP News: विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, अब इतने बजे खुलेगा स्कूल, कलेक्टर ने गर्मी के कारण बदली टाइमिंग

MP News: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम बदल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीना ने गर्मी को देखते हुए एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिले के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कलेक्टर का यह आदेश गर्मी की छुट्टियों तक प्रभावी रहेगा।

सभी स्कूलों के टाइमिंग में हुआ बदलाव

कलेक्टर नेहा मीना ने आदेश दिया है कि जिले के सभी बोर्डों (एमपीबी, सीबीएसई और आईसीएसी) के सरकारी और गैर सरकारी का संचालन सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। दरअसल, कलेक्टर द्वारा यह आदेश भीषण गर्मी और लू की संभावनाओं को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

गर्मी की छुट्टियों तक आदेश रहेगा प्रभावी

झाबुआ जिले की कलेक्टर का यह आदेश केवल स्कूलों के संचालन के लिए है। मूल्यांकन संबंधी अन्य स्कूली कार्य अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही होता रहेगा। वहीं यह आदेश गर्मी की छुट्टियों तक प्रभावी रहेगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews