कोरोना वॉरियर्स को एसपी ने दिए ये जरुरी निर्देश, जानिए

कोरोना वॉरियर्स को एसपी ने दिए ये जरुरी निर्देश, जानिए

झाबुआ, विजय शर्मा। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है, वहीं शासन-प्रशासन इसको रोकने के लिए हर तरकीब अजमा रहे है। वहीं कोरोना वॉरियर्स भी हर तरह से इसके रोकथाम के लिए कार्य कर रहे है। वहीं लगातार फील्ड ड्यूटी करने से, थाने पर शिकायतकर्ताओं से मुलाकात करने से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। जिसके के लिए आज झाबुआ में कोरोना वायरस के बचाव की सामग्री जैसे मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड को लिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा अनिवार्य किया गया है।

दरअसल, बढ़ते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण से बचाव को द्रष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर रक्षित निरीक्षक झाबुआ अजीत कुमरे एवं सूबेदार कोमल मीणा द्वारा सभी थाना/चौकी पर पहुंचकर मास्क, सैनिटाइजर के साथ-साथ फेसशील्ड भी उपलब्ध कराकर स्वयं को एवं अपने परिजन को COVID-19 से बचाव हेतु वितरित किये एवं समझाईश दी कि COVID-19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जावे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं आरोग्य सेतु एप का उपयोग करें। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों को भी मास्क एवं सैनिटाइजर के उपयोग के लिये समझाईश देने हेतु निर्देशित किया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews