ऑपरेशन हेलो के तहत, 30 गुमे हुए मोबाईल ट्रेस कर लौटाई लोगों की स्माईल

ऑपरेशन हेलो के तहत, 30 गुमे हुए मोबाईल ट्रेस कर लौटाई लोगों की स्माईल

विजय, शर्मा झाबुआ

जिले में मोबाइल घूमने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ,  आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टीम द्वारा “ऑपरेशन हेलो” चलाया जा रहा है।जिसके तहत पहले चरण में गुमे हुए मोबाइलों को सर्च कर उनका पता लगाकर कुल 30 मोबाइल विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए है, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए है। उक्त मोबाईल आवेदको को बुलाकर उन्हें प्रदान किये जायेंगे।

बता दें कि साइबर सेल झाबुआ में कई दिनों से मोबाईल गुमने की शिकायतें मिल रही थीं। अचानक मोबाईल गुमने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, फोन से अधिकांश लोग अपनी फेसबुक आईडी जीमेल इत्यादि लॉगइन करके रखते हैं, अचानक से मोबाइल फोन गुम हो जाने से उनकी आईडी से भी छेड़छाड़ का खतरा हो जाता है। उक्त सराहनीय कार्य पर सायबर सेल की टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews