कोरोना से बचाव के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन, 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

कोरोना से बचाव के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन, 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

झाबुआ,विजय शर्मा

झाबुआ में कोरोना से बचाव के लिए चौपाल लगाई जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पेटलावद एल.एन.गर्ग के निर्देश पर अनुभाग क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिये चौपाल लगाई जा रही है। इन चौपालों के माध्यम से कोरोना से बचने एवं रोकथाम के लिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

एल एन गर्ग ने बताया कि अनुविभाग क्षेत्र में गांवों में अलग-अलग दिन 25 जुलाई से जनचौपाल लगाई जा रही है। यह अभियान 17 अगस्त तक सतत जारी रहेगा। चौपाल अभियान को सफल बनाने के लिये 4 से 5 गांवों को मिलाकर उसमें एक-एक नोडल अधिकारी द्वारा नियत दिनांक को एक ही समय पर ग्राम पंचायत और ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इन चौपालों में आशा कार्यकर्ता, एन.एम., आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हैण्डपम्प मेकेनिक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि सभी को उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि आमजन को कोरोना से बचाव का संदेश देकर जागरूक करना होगा ताकि आम जनता इस बीमारी के खतरे को समझते हुए इससे बचाव के तरीके अपनाए। इन चौपालों में बार-बार हाथ धोने, दो गज की दूरी बनाए रखने, बिना मास्क बाहर नहीं जाने व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने जैसी बातों को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी ने क्षैत्र के मैदानी अमले को निर्देश दिये हैं कि वे अपने क्षैत्र में इस बीमारी के बचाव एवं रोकथाम के लिये सतर्कता पूर्वक कार्य करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही तथा उदासीनता न बरती जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews