JAC Compartment Exam: झारखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त से, जानें कब होगा कौन-सा पेपर

JAC Compartment Exam: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से होंगी।
jac Board Exam

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की कंपार्टमेंट और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। ​झारखंड बोर्ड द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 7 से 14 अगस्त तक किया जाएगा।

कक्षा 10वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक और कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी।  परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ​प्रथम पाली का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और ​द्वितीय पाली का समय 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रखा गया है।

परीक्षार्थी अपने संबंधित स्कूलों/कॉलेजों से या आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अगस्त में परीक्षा समाप्त होने के बाद काउंसिल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम सितंबर या अक्टूबर महीने में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाए थे या जिन्होंने अंक सुधार के लिए आवेदन किया है।

​​कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की समय-सारणी

  • ​7 अगस्त: पहली पाली में वाणिज्य/गृह विज्ञान/आईटी एवं व्यावसायिक विषय, दूसरी पाली में उर्दू।
  • ​8 अगस्त: पहली पाली में हिंदी (कोर्स A और B), दूसरी पाली में विज्ञान।
  • ​10 अगस्त: पहली पाली में संस्कृत, दूसरी पाली में सामाजित विज्ञान।
  • ​11 अगस्त: पहली पाली में गणित , दूसरी पाली में क्षेत्रीय भाषाओं (फारसी, उरांव, कुरमाली, उड़िया, हो, पंचपरगनिया, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बंगला, मुंडारी, खड़िया, अरबी)
  • ​12 अगस्त: पहली पाली में अंग्रेजी, दूसरी पाली में संगीत

​कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की समय-सारणी

  • ​7 अगस्त: समाजशास्त्र (कला), मनोविज्ञान (कला)।
  • ​8 अगस्त: पहली पाली भूविज्ञान (विज्ञान)/अंग्रेजी कोर-A (कला, विज्ञान, वाणिज्य)/इतिहास (कला), दूसरी पाली में हिंदी कोर-A (कला, विज्ञान, वाणिज्य), हिंदी कोर-B एवं मातृभाषा (कला, विज्ञान, वाणिज्य)।
  • ​10 अगस्त: पहली पाली राजनीति विज्ञान (कला)/रसायन विज्ञान (विज्ञान)/ गृह विज्ञान (कला)/ उद्यमिता (वाणिज्य), दूसरी पाली में व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य)।
  • ​11 अगस्त: अर्थशास्त्र (कला, विज्ञान, वाणिज्य), गणित/सांख्यिकी (कला, विज्ञान, वाणिज्य), दूसरी पाली गणित/सांख्यिकी।
  • ​12 अगस्त: पहली पाली में कंप्यूटर साइंस (विज्ञान/वाणिज्य)/ भूगोल (कला), दूसरी पाली में जीव विज्ञान/मानवशास्त्र/ व्यावसायिक गणित।
  • ​13 अगस्त: भौतिकी (विज्ञान), दर्शनशास्त्र (कला)/लेखांकन (वाणिज्य)/जीवविज्ञान (विज्ञान)/मानव विज्ञान (कला)/व्यवसाय गणित (वाणिज्य)/ कला के लिए ऐच्छिक भाषा/विज्ञान एवं वाणिज्य के लिए अतिरिक्त भाषा, दूसरी पाली में ऐच्छिक भाषा (कला के लिए)/अतिरिक्त भाषा (विज्ञान एवं वाणिज्य के लिए)
  • ​14 अगस्त: व्यावसायिक विषय (कला, विज्ञान, वाणिज्य), संगीत (कला, विज्ञान, वाणिज्य) दूसरी पाली में संगीत

JAC 10th Time table

JAC 12th Time table

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews