Hindi News

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, मौका जाने से पहले करें आवेदन

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अक्टूबर 2025 को आधार पर जाएगी।उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातकहोना अनिवार्य है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, मौका जाने से पहले करें आवेदन

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर सहित 50 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है ।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….

BANK OF BARODA Recruitment 2025

कुल पद: 50

पदों का विवरण

  • मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-II) : 01 पद
  • सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनेलिस्ट (MMG/S-III) : 25 पद
  • चीफ मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट (SMG/S-IV) : 02 पद
  • सीनियर मैनेजर C&IC – रीलेशनशीप मैनेजर (MMG/S-III) : 16 पद
  • चीफ मैनेजर C&IC – रिलेशनशिप मैनेजर (SMG/S-IV) : 06 पद

आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2025 को उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25, 28, 32 वर्ष पदानुसार होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 30, 35, 42 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी।

योग्यता: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है, किसी भी विषय में डिग्री मान्य है।वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजी डिग्री/डिप्लोमा या पेशेवर योग्यताएं जैसे सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए भी मान्य हैं। सभी पदों के लिए कार्य अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार को उस पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया:ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक परीक्षा शॉर्टलिस्ट, इंटरव्यू ग्रुप डिसक्शन

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (जीएसटी सहित) + भुगतान गेटवे शुल्क है, जबकि एससी, एसटी, PwD, ईएसएम/डीईएसएम और महिलाओं के लिए यह 175 रुपये (जीएसटी सहित) + भुगतान गेटवे शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क वापसी योग्य नहीं है।

सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को 64820/- से 120940/- तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। मैनेजर पद के लिए लगभग 64,820 से 93,960, सीनियर मैनेजर पद के लिए 85,920 से 1,05,280, और चीफ मैनेजर पद के लिए 1,02,300 से 1,20,940 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र की अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे।

BOB Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  • “Career” सेक्शन में जाकर “Current Opportunities” पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर “Apply Online” विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद प्राप्त पंजीकरण नंबर को सेव रखें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews