Hindi News

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली 72 पदों पर भर्ती, 27 फरवरी तक करें आवेदन

Published:
बीईएल ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली 72 पदों पर भर्ती, 27 फरवरी तक करें आवेदन

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (BEL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिक्त पदों की संख्या कुल 72 है। जिसमें से ग्रेजुएट अप्रेंटिस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग दोनों को मिलाकर कुल 15 पद खाली हैं। बीएससी, बीकॉम और बीए ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 12 पद रिक्त हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 15 और आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 30 वैकेंसी है। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। केवल भारतीय उम्मीदवारों को ही आवेदन करने की अनुमति होगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास चार वर्षीय बीई या बीटेक की योग्यता संबंधित क्षेत्र में होनी चाहिए। वहीं बाकी पदों के लिए 3 वर्षीय ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  डिप्लोमा की योग्यता वाली डिप्लोमा अप्रेंटिस उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं । नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर आईटीआई अप्रेंटिस पद पर आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए अधिकतम 1 फरवरी 2026 तक 25 साल होनी चाहिए। आईटीआई अप्रेंटिस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईटीआई अप्रेंटिस पद के लिए NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर होगा। जिसका आयोजन बीईएल नवी मुंबई द्वारा किया जाएगा। परीक्षा पास करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों को 35% तक प्राप्त करने होंगे। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 30% है मेरिट लिस्ट की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी।

कितना होगा वेतन?

नियुक्ति के बाद ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) पद पर नियुक्ति के बाद 17,500 रुपये और बीएससी/बीकॉम/बीए ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के 12,500 रुपये मंथली स्टाइपेन्ड मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस पर नियुक्ति के बाद 12,500 रुपये स्टाइपेन्ड  मिलेगा। आईटीआई अप्रेंटिस (फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राउट्समैन, मैकेनिक) पद पर नियुक्ति के बाद 11,040 रुपये और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और वेल्डर पद पर नियुक्ति के बाद 10560 स्टाइपेंड मिलेगा।

यहां देखें नोटिफिकेशन
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews