भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आर्टिसन ग्रेड IV के 660 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया आज, 21 अक्टूबर से शुरू हो गई हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 नंवबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
यह भर्ती देश की 9 विनिर्माण इकाइयों में की जाएगी। इसके तहत फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमैन जैसे 7 ट्रेडों में नियुक्तियां की जाएगी। लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 11 दिसंबर 2026 है।
ये भी पढ़ें
BHEL Artisan Recruitment Details
कुल पद: 660
यूनिट वाइज पद
- BAP रानीपेट (तमिलनाडु) – 75 पद
- HPVP विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) – 120 पद
- EDN बेंगलुरु (कर्नाटक) – 45 पद
- SBD बेंगलुरु – 30 पद
- HEEP हरिद्वार (उत्तराखंड) – 60 पद
- HPEP हैदराबाद (तेलंगाना) – 60 पद
- HEP भोपाल (मध्य प्रदेश) – 60 पद
- TP झांसी (उत्तर प्रदेश) – 60 पद
- HPBP तिरुचिरापल्ली – 150 पद
ट्रेड वाइज पद
- फिटर – 278
- वेल्डर – 104
- टर्नर – 52
- मशीनिस्ट – 101
- इलेक्ट्रीशियन – 90
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 23
- फाउंड्रीमैन – 12
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। संबंधित सब्जेक्ट में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC/ITI) के साथ नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (NAC) । जनरल/ओबीसी के मार्क्स 60 प्रतिशत और एससी/एसटी के 55 प्रतिशत तक होने चाहिए। केवल फुल टाइम रेगुलर कोर्स ही मान्य होंगे।
आयु सीमा: जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के लिए उम्र 27 साल तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। सभी छूट मिलाकर अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं।
सैलरी कितनी मिलेगी
चयनित होने के बाद एक साल तक बीएचईएल आर्टिसन टेंपरेरी बेस पर काम करेंगे । इस अवधि में जॉइनिंग करते ही हर माह 24000 रुपये मिलेंगे। इसके बाद रेगुलर होने के बाद 29500-65000 तक सैलरी और अन्य भत्ते, सुविधाएं दी जाएंगी।
आवेदन शुल्क:
- अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (UR/EWS/OBC) के लिए परीक्षा शुल्क 600 + प्रोसेसिंग 400+GST = कुल 1072 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन (SC/ST/PWD/Ex-Servicemen) के लिए परीक्षा शुल्क NIL + प्रोसेसिंग 400+GST = कुल 472 रुपए
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट लिस्ट
