पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र ने स्पेशल स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (BOM Recruitment 2025) निकाली है। बीओएम के विभिन्न शाखाओं में अलग-अलग क्षेत्र में ऑफिसर स्केल 2, 3, 4, 5 और 6 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर यानी आज से ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वही फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 है। सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, चीफ मैनेज समेत अन्य पदों पर नियुक्ति होगी।
रिक्त पदों की संख्या कुल 350 है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन प्रोसेस, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
इतनी है फीस
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 118 रूपये निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।
कौन भर सकता है फॉर्म?
संबंधित क्षेत्र में बीटेक/बीई/एमबीए/पीजीडीएम/ एमसीए/ एमएससी/ ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 5 से 10 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। हालांकि वर्क एक्सपीरियंस पोस्ट पर निर्भर करेगा। आधारित आयु सीमा कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।
ऐसे होगा चयन
नोटिफिकेशन के मुताबिक लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू या डिस्कशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को अनुभव और योग्यता के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू या डिस्कशन में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। बैंक परीक्षा भी आयोजित कर सकता है। इंटरव्यू 100 अंक का होगा, जिसमें से उम्मीदवारों को 50 अंक प्राप्त करने होंगे।
इतना होगा वेतन
- एसओ स्केल-2 – 64,880 रुपये से लेकर 93,960 रुपये
- एसओ स्केल-3- 50,920 रुपये से 10,5280 रुपये
- एसओ स्केल- 102, 300 रुपये से लेकर 120, 940 रुपये
- एसओ स्केल-5- 120,940 रुपये से लेकर 135,020 रुपये
- स्केल 6- 1,40,500 रुपये से लेकर 156,500 रुपये





