भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नॉन मैनेजमेंट पदों पर भर्ती (BPCL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.bharatpetroleum.in पर करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 है। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी और अन्य जानकारी डिटेल में होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना करने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 154 है। जिसमें प्रोसेस टेक्नीशियन केमिकल मुंबई रिफायनरी के लिए 60, ऑपरेटर केमिकल कोच्चि रिफाइनरी के लिए 64, टेक्नीशियन या ऑपरेटर मैकेनिकल (कोच्चि रिफायनरी) के लिए 13 और टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल (कोच्चि रिफायनरी) के लिए 70 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। फॉर्म भरने के लिए जनरल/EWS/ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों को 590 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विस उम्मीदवारों को भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए न्यूनतम अंक 60% और एससी/एसटी/PwBD के लिए 50% निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। इसमें दो क्षेत्र सेक्शन शामिल होंगे। डोमेन नॉलेज का सेक्शन 60 और जनरल एप्टीट्यूड 40 अंकों का होगा। अगला चरण स्किल या प्रोफिशिएंसी टेस्ट का होगा। जिसमें सीबीटी में चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी। अंतिम चरण मेडिकल परीक्षण का होगा। सीबीटी का आयोजन सितंबर में हो सकता है।
नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 26,500 रुपये से लेकर 34,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। शुरुआत में बेसिक पे न्यूनतम बेसिक पे 26,500 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
bpcl-kr-and-mr-non-mgmt-rect-notification-july-26





