बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में प्रस्तावित भारतीयों से जुड़ी परीक्षा तिथि रिजल्ट की तारीख और साक्षात्कार कब होगा यह जानकारी शामिल है।
जारी किए गए कैलेंडर में 72 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तिथि जारी की गई है। इसमें टीआइ 4 शामिल नहीं है। चलिए जान लेते हैं कि विभाग द्वारा किसी परीक्षा के लिए कौन सी तिथि जारी की गई है। इस तरह से अभ्यर्थी अपनी तैयारी पहले से कर सकेंगे।
बिहार लोक सेवा आयोग का कैलेंडर जारी
बिहार लोक सेवा आयोग के कैलेंडर में दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल 70वीं संयुक्त प्रतियोगीता परीक्षा का साक्षात्कार चल रहा है। इसका परिणाम अप्रैल में में जारी किया जाएगा। वहीं BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। 173 पद के लिए 33वीं ज्यूडिशियल प्रारंभिक परीक्षा 30 मई और एपीओ के 300 पद की प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई को रखी गई है।
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जमुई में शिक्षक के 62 पदों पर भारती की जाने वाली है जिसके लिए 17 और 18 जून को परीक्षा रखी गई है। वहीं असिस्टेंट रेवेन्यू एंड अकाउंट ऑफिसर के 285 और असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन के 285 पदों पर बहाली की जाएगी। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 47 पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम फरवरी में जारी किया जाएगा। लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम फरवरी में आएगा।
अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के 41 पदों की परीक्षा का परिणाम मार्च में जारी होगा। असिस्टेंट रिसर्च एंड पब्लिकेशन ऑफिसर के 12 पदों पर अभ्यर्थी साक्षात्कार दे चुके हैं। इसका परिणाम फरवरी और मार्च में जारी किया जाएगा। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट मैनेजर के 9 पद निकाले गए हैं। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 मई को रखी गई है। आईटीआई के उपप्रधानाचार्यो के 50 पदों का साक्षात्कार फरवरी में रखा गया है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिक्तियों के परिणाम मार्च में जारी किए जाएंगे।
जल्द जारी होगी तिथि
अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर आरबीएस होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में 13, तिब्बी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, आयुर्वेदिक कॉलेज में 88, फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 17, बॉयलर इंस्पेक्टर के 5, डिप्टी डायरेक्टर फायर ऑफिसर के 14, असिस्टेंट स्टेट फायर ऑफिसर के चार पद, साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजुकेशन डिपार्टमेंट के एचओडी के 241, प्रोफेसर के 169 और एसोसिएट प्रोफेसर के 455 पदों पर साक्षात्कार के लिए तिथि फिलहाल जारी नहीं की गई है।





