Canara Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.canarabank.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, हालांकि उन्हें पीएफ, ईएसआई या ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025
कुल पद: 3500
पदों का विवरण
- कर्नाटक के लिए 591 पद
- तमिलनाडु के लिए 394 पद
- ओडिशा के लिए 105 पद
- महाराष्ट्र के लिए 201 पद
- केरल के लिए 243 पद
- हरियाणा के लिए 111 पद
- बिहार के लिए 119 पद
- आंध्र प्रदेश के लिए 242 पद
- मध्य प्रदेश के लिए 111 पद,
- उत्तर प्रदेश के लिए 410 पद
- पश्चिम बंगाल के लिए 150 पद
आयु की सीमा: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। डिग्री 1 जनवरी, 2022 और 1 सितंबर, 2025 के बीच प्राप्त की जानी चाहिए। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त किया है या स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव है, वे पात्र नहीं हैं।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री (1 जनवरी 2022 से 1 सितंबर 2025 के बीच प्राप्त) जिन उम्मीदवारों ने पहले से प्रशिक्षुता ली है या एक वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव रखते हैं, वो पात्र नहीं होंगे।
चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। 12वीं या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जनरल के लिए न्यूनतम योग्यता 60% और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी के लिए 55% है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: कोई फीस नहीं, अन्य श्रेणियां: 500 (वापसी योग्य नहीं)
कितनी मिलेगी सैलरी: हर महीने 15,000 रुपये मंथली स्टाइपेंड। केनरा बैंक का शेयर 10,500 रुपये और सरकार का 4500 रुपये होगा।
Canara Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें
- स्टेप 1. NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2. पंजीकरण करें और एनरोलमेंट आईडी प्राप्त करें।
- स्टेप 3. कैनरा बैंक की वेबसाइटcanarabank.com जाएं
- स्टेप 4. एनरोलमेंट आईडी का उपयोग करते हुए आवेदन करें।
- स्टेप 5. मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- स्टेप 6.आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- स्टेप 7. अब फॉर्म को सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।





