पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (CBI Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.centralbankofindia.bank.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। डेडलाइन 23 मार्च 2026 तय की कई है। इससे पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपये है। फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 275 है। एससी के लिए 41, एसटी के लिए 20, ओबीसी के लिए 74, ईडब्ल्यूएस के लिए 27 और जनरल के लिए 113 पद खाली हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म?
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीआई में बीई/बीटेक या एमसीए की फुल टाइम रखने वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। संबंधित पद के हिसाब से संबंधित क्षेत्र में 2 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी या संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
31 जनवरी 2026 तक स्केल-1 पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30, स्केल-2 और 3 के लिए 35 वर्ष और स्केल-3 के लिए 45 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
सीबीआई एसओ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। साक्षात्कार के दौरान तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक योग्यता का गहन भी किया जाएगा। परीक्षा का वैटेज 70% और इंटरव्यू का 30% होगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
स्ट्रीम/कैटेगरी से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, अधिकतम अंक 75 और समय 60 मिनट होगा। रिजनिंग से संबंधित 15 अंकों के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। बैंकिंग, इकोनॉमिक्स और जनरल अवेयरनेस से संबंधित 10 अंकों के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों सेक्शन को मिलाकर 30 मिनट का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होगा।
Notification_Recruitment_Specialist





