दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 4 नवंबर 2026, रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी, अर्दली या डाक चपरासी के पद भरे जाएंगे। खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक फॉर्म भर सकते हैं।

DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026

कुल पद: 641

पद का नाम: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, अर्दली और डाक चपरासी

पदों का विवरण

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट 27
  • प्रोसेस सर्वर 92
  • प्यून / ऑर्डरली / डाक प्यून 142
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट 174
  • पर्सनल असिस्टेंट 206

आयु सीमा: 01 जून 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल तक ही होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले डीएसएसएसबी भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

कौन कर सकता है आवेदन

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट: ग्रेजुएट ,शॉर्टहैंड की गति कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट।
  • पर्सनल असिस्टेंट: ग्रेजुएशन, शॉर्टहैंड की स्पीड 100 wpm, टाइपिंग की स्पीड 40wpm और कंप्यूटर की नॉलेज ।
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट:  ग्रेजुएट और कंप्यूटर पर टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।
  • प्रोसेस सर्वर: 10वीं पास और ड्राइविंग से संबंधित निर्धारित आवश्यकता।
  • चपरासी/ ऑर्डरली/ डाक चपरासी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर की परीक्षा पास ।

वेतनमान: लेवल 3 से लेवल 10 के बीच (बेसिक पे 21,700 से 47,600 तक) भत्ते अलग से दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और योग्य पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान SBI e-pay के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।  जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, टाइपिंग कौशल परीक्षण और साक्षात्कार से गुजरना होगा।

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट: वस्तुनिष्ठ परीक्षा, अंग्रेजी वर्णनात्मक परीक्षा, शॉर्टहैंड/टाइपिंग स्किल टेस्ट और साक्षात्कार
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट: वस्तुनिष्ठ परीक्षा, अंग्रेजी वर्णनात्मक परीक्षा, टाइपिंग स्किल टेस्ट और साक्षात्कार
  • प्रोसेस सर्वर: वस्तुनिष्ठ परीक्षा, ड्राइविंग/स्किल टेस्ट और साक्षात्कार
  • चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी: वस्तुनिष्ठ परीक्षा और साक्षात्कार

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे)
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर 2026 (रात 11:00 बजे / 11:59 बजे, पोर्टल के अनुसार)
  • परीक्षा की तिथि: बाद में घोषित की जाएगी

DSSSB Recruitment 2026 Notification PDF