दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 216 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 02/2026) जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ के विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर 27 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB Recruitment Details
कुल पद: 216 पद
पदों का विवरण
- रेडियोग्राफर: 96 पद
- जूनियर रेडियोग्राफर: 10 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (विभिन्न विभाग): 24 पद
- पटवारी: 15 पद
- रिपोर्टर: 10 पद
- ऑप्टोमेट्रिस्ट: 14 पद
- मीटर एंड रिले टेस्टर ग्रेड-II: 34 पद
- स्टेनोग्राफर, जूनियर लॉ ऑफिसर, बुक बाइंडर और अन्य: शेष पद
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwBD) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा, स्नातक (Graduation) या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
- सहायक प्रबंधक (सामान्य): किसी भी विषय में MBA की डिग्री
- सहायक प्रबंधक (लेखा): लेखा एवं वित्त क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव । CA या CMA ।
- रेडियोग्राफर: विज्ञान विषय के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) । रेडियोग्राफी में 2 वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र ।
- रिपोर्टर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री ।कौशल परीक्षण में
- शॉर्टहैंड 100 शब्द प्रति मिनट और ट्रांसक्रिप्शन ।
- पटवारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड: स्नातक डिग्री के साथ 5 वर्ष का अनुभव। शॉर्टहैंड (120 शब्द प्रति मिनट) और टाइपिंग (40 शब्द प्रति मिनट) कौशल ।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
- महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगा। पद की आवश्यकता के अनुसार यह परीक्षा एक या दो चरणों में हो सकती है। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट (जैसे स्टेनोग्राफी) या फिजिकल टेस्ट भी लिया जा सकता है।
वेतनमान: 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जिसमें वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह के बीच होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 25 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 27 फरवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)






