Hindi News

महाकुंभ के कारण GATE 2025 और JAM परीक्षा केंद्र बदले, अब प्रयागराज में नहीं होगा एग्जाम, नोटिस जारी, देखें खबर 

Published:
प्रयागराज में होने वाली गेट 2025 और जैम 2025 परीक्षाओं लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है। जल्द ही नए एडमिट कार्ड आएंगे। आइए जानें अब एग्जाम कहाँ होंगे?
महाकुंभ के कारण GATE 2025 और JAM परीक्षा केंद्र बदले, अब प्रयागराज में नहीं होगा एग्जाम, नोटिस जारी, देखें खबर 

महाकुंभ के कारण GATE 2025 और JAM 2025 परीक्षा केंद्रों में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रयागराज में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लखनऊ शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में आईआईटी रुड़की ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक 1 और 2 फरवरी को महाकुंभ में अपेक्षित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावनाएं हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में कठिनाई व्यक्त किया है। प्राप्त अभ्यावेदन के आधार पर ही प्रयागराज केंद्रों पर निर्धारित परीक्षाओं को लखनऊ में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। नए एग्जाम सेंटर के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

लखनऊ में स्थित पांच केंद्रों में गेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं जैम 2025 परीक्षा लखनऊ में स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर पर आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आईआईटी रुड़की ने उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड की सलाह दी है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक 

उम्मीदवारों को दी गई ये सलाह

आईआईटी रुड़की ने उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। जिसमें परीक्षा केंद्र का विवरण सही तरीके से दिखाई देना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पहचान प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई और एडमिट कार्ड में उल्लेखित अपनी फोटो आईडी लाने की सलाह भी दी गई है।

गेट 2025 नए परीक्षा केंद्र 

gate 2025
जैम परीक्षा के नए केंद्र
jam 2025

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews