Government Jobs: यहां 447 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 पार, आखरी तारीख नजदीक

AIIMS JOB VACANCY

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2021) की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। सफदरजंग अस्पताल और VMMC ने विभिन्न विभागों (Safdarjung Hospital & VMMC Recruitment 2021) में सीनियर रेजिडेंट के लिए भर्ती निकाली है।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और 1 नवंबर 2021 आखरी तारीख है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, मिली पंजीयन की अनुमति, ये है आखिरी तारीख

MBBS / BDS के बाद संबंधित विशेषता में स्नातकोत्तर डिग्री / डिप्लोमा (MCI द्वारा अनुमोदित) सहित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसका लाभ ले सकते है। इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में 01 नवंबर 2021 को या उससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.vmmc-sjh.nic.in पर नोटिफिकेशन जाकर आवेदन कर सकते है।

कुल पद -447

आयु सीमा- सामान्य / EWS अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष ।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आयु सीमा 50 वर्ष । OBC  वर्ग के लिए आयु सीमा 48 वर्ष है।

योग्यता- पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ डिप्लोमा (एमसीआई से मान्यता प्राप्त संस्थान) हो। MBBS/ BDS की डिग्री होनी चाहिए। एंडोक्रिनोलॉजी के लिए मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स में MD/DNB। हेमोटोलॉजी विभाग के लिए उम्मीदवारों के पास मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स में मडी या उसके सामान्य डिग्री। वही पैथोलॉजी में MD या समकक्ष डिग्री वाले उम्मीदवार हेमोटोलॉजी विभाग के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे।

सैलरी-चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार वेतनमान (7th Pay Commission) दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 67700 रुपए वेतनमान दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

आवेदन शुल्क- सामान्य/EWS और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 800 रुपये
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान में छूट। NEFT / RTGS, IMPS और UPI मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

ऐसे करें आवेदन-इच्छुक अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र चिकित्सा अधीक्षक, वीएमएम कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली 110029 को जमा करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Government Jobs: यहां 447 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 पार, आखरी तारीख नजदीक