हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने टेक्नीशियन, फायरमैन समेत कई पदों पर भर्ती (HAL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से ही शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://hal-india.co.in/home पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है। इसलिए इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह आवेदकों को दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 152 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिवीजन में बांटा गया है। हेलीकॉप्टर MRO बेस कस्टमर बेसिस के लिए 34, बेंगलुरु बेस्ट डिवीजन (डिप्लोमा और आईटीआई) के लिए 81 वैकेंसी है। सिक्योरिटी और फायरमैन दोनों को मिलाकर 29 पद खाली है। एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन (एयरफ्रेम) के लिए पांच पद खाली है। एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के लिए 2 वैकेंसी है। सिक्योरिटी, फायरमैन और एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन के लिए एक्ससर्विस मैन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता जान लें
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। डिप्लोमा टेक्नीशियन पद के लिए संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट या दसवीं के बाद 3 वर्ष एनएसी होना जरूरी है। सिक्योरिटी गार्ड और फायरमैन पदों पर केवल एक्स सर्विसमैन के पास पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन पर आवेदन करने के लिए एक्स सर्विसमैन के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फुल टाइम डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
निर्धारित आयु सीमा 14 जनवरी 2026 तक अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। नौकरी की अवधि 4 साल होगी। यह परमानेंट वैकेंसी नहीं है।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। फिजिकल टेस्ट केवल सिक्योरिटी गार्ड और फायरमैन पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 2.5 घंटे की होगी। इसमें कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इतना होगा वेतन
डिप्लोमा तकनीशियन और एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 23,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। वहीं टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 22,000 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड दिया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड और फायरमैन पद पर नियुक्ति के बाद 21,000 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड होगा।
यहां देखें नोटिफिकेशन





