इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा (IBPS Clerk Mains 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ibps.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 2 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आईबीपीएस ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवारों के अंक आज शाम को उपलब्ध होंगे।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसमें कैंडीडेट का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध रहती है। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके परिणाम घोषित होने तक इसे सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। परीक्षा 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CRP-CSA XV मेंस ई कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार हॉल टिकट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव

मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। इसके जरिए कैंडीडेट्स को एग्जाम पैटर्न को समझने में आसानी होगी। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस टेस्ट कुल 50 अंक का होगा। 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भी सेक्शन ए में 10 और सेक्शन बी में 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। जनरल इंग्लिश पेपर 40 अंक का होगा, इसके लिए 35 मिनट का समय मिलेगा। रिजनल एबिलिटी के लिए भी 35 मिनट का समय मिलेगा। सेक्शन ए और बी दोनों में 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 60 होगा। क्वान्टिटेटिव एप्टिट्यूड अधिकतम 50 अंक का होगा। इसकी अवधि 30 मिनट होगी। सेक्शन ए में 15 और बी में 20 प्रश्न होंगे। सेक्शन ए में शामिल प्रश्न 2 अंक के होंगे। वहीं सेक्शन बी के प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेंगे।