Hindi News

Railway Recruitment 2026: रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, देखें जोन वाइज रिक्तियां

Written by:Pooja Khodani
Published:
RRB ALP Vacancy 2026 : रेल मंत्रालय ने साल 2026 के लिए 11127 सहायक लोको पायलट की भर्ती को मंजूरी दे दी है।रेलवे भर्ती बोर्ड ने जोनवार रिक्तियों का ब्यौरा जारी कर दिया है।
Railway Recruitment 2026: रेलवे में 11127 असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, देखें जोन वाइज रिक्तियां

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने देश भर के 17 रेल जोन में वर्ष 2026 के दौरानअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट पायलट का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर जोन वाइज वैकेंसी की जानकारी दी है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद पात्र एवं इच्छुक आवेदन कर सकेंगे।

Railway ALP Recruitment 2026

पद का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)

कुल पद: 11,127

जोन वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

  • सेंट्रल रेलवे 1400
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
  • ईस्टर्स रेलवे 608
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
  • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
  • नॉर्थन रेलवे 740
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
  • साउथ सेंट्रल रेलवे 674
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
  • साउथर्न रेलवे 250
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
  • वेस्टर्न रेलवे 214
  • चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

​वेतन स्तर: सहायक लोको पायलट को 7वें वेतन स्तर के मुताबिक लेवल-2 पर 19900/- रुपये प्रति माह प्रारंभिक सैलरी दी जा सकती है। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते और सुविधाएं भी दिए जाएंगे।

मेडिकल स्टैंडर्ड: केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो A-1 मेडिकल श्रेणी (विशेषकर आंखों की रोशनी और कलर विजन टेस्ट) में फिट पाए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित है। अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया:

  • ​CBT-1: प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
  • ​CBT-2: मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा (इसमें ट्रेड टेस्ट भी शामिल होता है)।
  • ​CBAT (Aptitude Test): मनोवैज्ञानिक परीक्षण।
  • ​दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews