Hindi News

DMRC में जॉब का सुनहरा मौका, इन पदों पर की जा रही भर्ती, यहां जानिए जरूरी योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Written by:Rishabh Namdev
Published:
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल DMRC ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में यदि आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है। इस खबर में हम आपको इसके लिए आवेदन करने का आसान तरीका बताने वाले हैं।
DMRC में जॉब का सुनहरा मौका, इन पदों पर की जा रही भर्ती, यहां जानिए जरूरी योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

DMRC में जॉब का सुनहरा मौका

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? यदि ऐसा है तो, आपके लिए एक शानदार मौका है। दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है। वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित तिथियों का ध्यान रखना होगा।

जानकारी के अनुसार DMRC द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों में असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) के पद शामिल हैं। इसके साथ ही जानकारी दे दें कि उम्मीदवारों को इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करने होंगे।

जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि:

दरअसल आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी योग्यता और महत्वपूर्ण तिथियों पर ध्यान देना होगा। जानकारी दे दें कि सुपरवाइजर इलेक्ट्रिकल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पद पर नौकरी करना चाहते हैं वे इसके पहले आवेदन करें। जबकि जो उम्मीदवार ASSISTANT MANAGER या MANAGER पद के लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं उन्हें 1 नवंबर से पहले आवेदन करना होगा। इसके साथ ही Deputy General Manager और Track/ O&M पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर है। वहीं सुपरवाइजर के विभिन्न पदों के लिए आप 8 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।

जानें इसके लिए जरूरी योग्यता:

वहीं इन पदों के लिए जरूरी योग्यता पर नजर डालें तो पदों के मुताबिक अलग अलग पात्रता मापदंड हैं। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर डाल सकते हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदों के मुताबिक 55 से 62 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

यहां जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

वहीं उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना पड़ेगा। जिसे भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों के साथ “कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली” पर जमा कराना होगा। जानकारी दे दें कि आप आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेज सकते है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !