Hindi News

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में निकली है भर्ती, 8 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
प्रशिक्षु जूनियर अधिकारियों के लिए आवेदन फीस 1770 रुपये और प्रशिक्षु सहयोगियों के लिए यह 1180 रुपये है।इसमें जीएसटी भी शामिल है।
महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में निकली है भर्ती,  8 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता

Maharashtra State Cooperative Bank Job: महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमएससी ने जूनियर ऑफिसर ग्रेड में ट्रेनी ऑफिसर और बैंक में ट्रेनी असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है,आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 8 नवंबर लास्ट डेट है।

संगठन नियत तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट mscbank.com पर जाकर समय सीमा पर या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Maharashtra State Cooperative Bank Job:

कुल पद :75

पदों का विवरण

  • प्रशिक्षु जूनियर अधिकारी – 25
  • प्रशिक्षु सहयोगी – 50

आयु सीमा : ट्रेनी जूनियर अधिकारी के लिए न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 32 साल और ट्रेनी एसोसिएट के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल तक।

पात्रता : किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक उपाधि। मराठी विषय के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन फीस: प्रशिक्षु जूनियर अधिकारियों के लिए आवेदन फीस 1770 रुपये और प्रशिक्षु सहयोगियों के लिए यह 1180 रुपये है।इसमें जीएसटी भी शामिल है।

सैलरी: ट्रेनिंग जूनियर ऑफिसर Rs. 30,000 (ट्रेनिंग के दौरान), Rs. 49,000 per month (ट्रेनिंग के बाद )। ट्रेनी एसोसिएट Rs. 25,000 ( ट्रेनिंग के दौरान) Rs. 32,000 per month (ट्रेनिंग के बाद)

चयन प्रक्रिया: परीक्षा के माध्यम से

https://www.mscbank.com/Documents/Careers/RECRUITMENT%20ADV%20-%2019.10.2024.pdf

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews