Hindi News

MP Government Job: 8वीं-10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 28 नवंबर लास्ट डेट, इंटरव्यू से चयन

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अगर सरकारी नौकरी (MP Government Job alert 2021) की राह देख रहे है तो 8वीं-10वीं पास युवाओं के यह सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश राज्य के जिला और सत्र न्यायालयों में ग्रुप डी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सीधी भर्ती के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC Recruitment 2021) ने 708 पदों पर भर्ती निकाली है और अब आप 24 नवंबर नहीं बल्कि 28 नवंबर 2021 तक इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते है, इसकी अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़े.. SAHARA: एजेंट और निवेशकों का फूटा गुस्सा, बडे प्रदर्शन की तैयारी, मुकदमा होगा दर्ज!

इसके तहत ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 9 नवंबर 2021 से शुरु हो गई है और अब 28 नवंबर 2021 तक चलेगी। यह भर्ती चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के लिए होंगी और पूरी भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद साक्षात्कार की तारीख का ऐलान होगा।

इंदौर संभाग के बड़वानी प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यरत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया और किरण वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा वर्ग चार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों जैसे चालक, भृत्य, चौकीदार, जलवाहक, स्वीपर, माली आदि के 708 पदों पर इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 24 नवम्बर तय की गई थी, अब इस तारीख को बढ़ाकर 28 नवम्बर कर दिया गया है। आप 28 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP: शिक्षक-पटवारी समेत 12 निलंबित, 18 कर्मचारियों को नोटिस, 43 का वेतन काटा, 1 पर जुर्माना

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का कोई प्रावधान नहीं है, अतः आप आवेदन करते समय पूर्ण सावधानी रखें। आपसे कोई गंभीर त्रूटि नहीं हो जाए, जिसके कारण कि आप चयन प्रक्रिया से ही बाहर हो जाएं। इस वैकेंसी के संबंध में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन के लिए कॉलेज के कॅरियर सेल से संपर्क करें। सहयोग राहुल मालवीया, राहुल भंडोले, राहुल सेन, राहुल वर्मा, कोमल सोनगड़े, वर्षा मालवीया, अंकित काग, जितेंद्र चौहान कर रहे हैं।

MP Government Job Details

कुल पद– 708

पदों का विवरण
ड्राइवर – 69
चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन – 475
माली – 51
स्वीपर – 113

योग्यता– चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन सहित अन्य पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है जबकि ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं।

आयु सीमा– न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए।रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया– इन पदों पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कि 30 अंकों का होगा। इसी के आधार पर सफल उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी, हालांकि अभी तक इंटरव्यू के तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

आवेदन शुल्क– जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 216.70 रुपये है। OBC, SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 116.70 रुपये है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है।

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 9 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 28 नवंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 24 नंवबर 2021
भर्ती परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख- फिलहाल तय नहीं

ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन के लिंक पर जाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज के रिक्रूटमेंट-रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. पंजीयन प्रक्रिया को पूरा करें। यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
  4. अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
    आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews