मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने जिला लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी भर्ती 2025 के तहत जिला लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी के कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक बेवसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 24 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।
MPPSC Recruitment 2025
ये भी पढ़ें
1NIA ने निकाली 111 पदों पर भर्ती, 20 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन
2हरित दिवाली अभियान को लेकर CBSE ने जारी स्कूलों को नोटिस, दिए ये निर्देश, जानें डिटेल
3RRB ALP सीबीटी-1 शहर सूचना पर्ची जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 3 नवंबर से परीक्षा
4RRB JE सीबीटी-1 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 27-28 अक्टूबर को परीक्षा
- कुल पद: 12
- पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर
- शैक्षणिक योग्यता : बीएससी नर्सिंग/एमएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।
- आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 01.01.2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए (छूट लागू)।
- चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रदर्शन और योग्यता को ध्यान में रखते हुए अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।
- वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार वेतनमान ₹15600 – ₹39100 + ग्रेड वेतन ₹5400 के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
- आवेदन शुल्क: मध्य प्रदेश के सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए ₹250 है। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएँगे।
MPPSC: ऐसे करें आवेदन
- एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक कर नया अकाउंट बनाएं।
- ‘एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023’ चुनें।
- फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें।
12 सितंबर से इन भर्ती परीक्षाओं के लिए फिर से आवेदन
- मप्र लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी चयन परीक्षा 2025 के लिए फिर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में 16 से 1 नवंबर तक त्रुटि सुधार कर सकते है।परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन (OMR आधारित) होगा और परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए जाएंगे।
- परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन यान परिवहन उप निरीक्षकों के लिए भी पुनः ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 12 सितंबर व ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 है।ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार करने की प्रारंभिक तिथि 16 सितंबर और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 है।
- औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के तहत सहायक पंजीयक एवं सहायक प्रबंधक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर से 8 अक्टूबर 2025 तक है। त्रुटि सुधार करने के लिए 16 सितंबर से 10 अक्टूबर तक का समय तय किया गया है।ऑनलाइन आवेदन की नवीन अंतिम तिथि ही समस्त और अरहर्ताओं हेतु कट ऑफ तिथि रहेगी।
- ध्यान रहे सभी भर्तियों के लिए पहले आवेदन कर चुके आवेदकों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है एवं वह उक्त अवधि में पूर्व में भरे हुए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
