Hindi News

MP Police Vacancy 2026: एएसआई और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 19 फरवरी तक करें आवेदन, जानें सारी डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Police Vacancy: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा मार्च में होगी।
MP Police Vacancy 2026: एएसआई और हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 19 फरवरी तक करें आवेदन, जानें सारी डिटेल्स

Madhya Pradesh Police Recruitment

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) एवं हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 की 2 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ​आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

MP Police ASI, Head Constable Recruitment 2026:

भर्ती निकाय: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल (MPESB)

पद का नाम: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर)

​कुल पद: 89

पदों का विवरण

  • एएसआई कंप्यूटर के लिए 14 पद
  • हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर के लिए 75 पद

​योग्यता:

  • सहायक उप निरीक्षक (ASI) कंप्यूटर: कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। या राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा या मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक से कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में तीन साल का डिप्लोमा किया हो।
  • हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड/मंडल से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के साथ 12वीं पास की हो या कंप्यूटर/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किया हो।

​आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

​वेतनमान: एएसआई के लिए ₹28,700 – ₹91,300 और हेड कॉन्स्टेबल के लिए ₹25,300 – ₹80,500।

​चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट

​फिजिकल स्टैंडर्ड: पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 155 सेमी अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित:500 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपए
  • पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा शुल्क-अनारक्षित: 250 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस :100 रुपए
  • पोर्टल शुल्क: 60 रुपये

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं / 12वीं मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 2 फरवरी 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 5 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
  • आवेदन पत्र में सुधार की तिथि: 24 फरवरी 2026 तक
  • प्रारंभिक परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि: 24 मार्च 2026

इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद विलम्ब से आने वाले अभ्यथियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, लॉग टेबल्स, धूप के चश्में एवं नकल पर्ची आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।
  • बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
  • मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी मतदाता पहचान पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तथा पासपोर्ट में से कोई एक को चयनित कर सकता है।
  • यूआईडीएआई (UIDAI) के द्वारा सत्यापित होने पर ही ई आधार मान्य होगा।
  • मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जाएगा।

mp police bharti notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews