नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती (NIA Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 20 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट http://nia.mha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर अकते हैं।

आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की नियुक्ति बायोडाटा और APAR डोजियर स्क्रीनिंग के आधार पर होगी। आवेदन में दर्ज पात्रता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को “DIG (Admn) NIA हैडक्वाटर, सीजीओ कंपलेक्स के अपोजिट, लोधी रोड नई दिल्ली 110003” आवेदन पत्र भेजना होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. नोटिफिकेशन में पात्रता, चयन प्रक्रिय और दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
  3. इस सके बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करे। सारी  जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  4. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बताए गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी को अटैच करें।
  5. जमा करने से पहले डिटेल्स को अच्छे से चेक करें। फिर निर्धारित समय सीमा के भीतर बताए गए पते पर भेजें जमा।
  6. भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए आवेदन पत्र की फोटोकॉपी अपने पास जरूर रख लें।

रिक्त पदों की संख्या 

रिक्त पदों की संख्या कुल 111 है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 23, हेड कांस्टेबल के लिए 53 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 35 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग अलग की गई है।

पात्रता और आयु सीमा 

ऐसे उम्मीदवार जो केंद्र या राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश में अधिकारी के तौर पर रेगुलर बेसिस पर काम कर रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। एएसआई पद के लिए 2  उम्मीदवारों का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 2 वर्ष का संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए। हेड कांस्टेबल पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। इन्वेस्टीगेशन में अनुभव होना चाहिए। डेटा  एंट्री ऑपरेटर के जरूरी अनुभव के साथ-साथ आईटी में “O” या “A” लेवल सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा तीनों पदों के लिए 56 वर्ष है।

कितना होगा वेतन?

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नियुक्ति के बाद पे लेवल 5 के तहत वेतन मिलेगा, सैलरी 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक हो सकती है। वहीं हेड कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 4 के तहत वेतन मिलेगा। मासिक वेतन 25,500 रुपये से लेकर 81,700 रुपये तक हो सकता है।