नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने विभिन्न पदों पर भर्ती (NIA Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। वहीं अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 है। जबकि मिनिस्ट्रियल मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
कुल 107 पद रिक्त हैं। मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए कुल 50 पद खाली है, जिसमें सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, सेक्शन ऑफिसर या ऑफिस सुपरिटेंडेंट, अस्सिटेंट अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, अपर डिविजन क्लर्क और लोअर डिवीजन क्लर्क जैसे पोस्ट शामिल हैं। इंस्पेक्टर के लिए 29 और इंस्पेक्टर के लिए 28 पद खाली हैं।
ये भी पढ़ें
ऐसे करें आवेदन
सभी पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में होंगे। उम्मीदवारों को “डीआईजी (एडमिन), NIA हेडक्वार्टर, सीजीओ कंपलेक्स, लोधी रोड नई दिल्ली 110003” पर जरूर दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ भरे गए आवेदन पत्र को भेजना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://nia.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में फीस को स्पष्ट नहीं किया गया है।
मिनिस्ट्रियल स्टाफ के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया
मिनिस्ट्रियल पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष है। हालांकि यह भी पोस्ट पर निर्भर करती है। ऐसे अधिकारी जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश या स्टेनोग्राफर कैडर में काम करने कर रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 2 से लेकर लेवल 8 के तहत वेतन दिया जाएगा। सिलेक्शन डेपुटेशन बेसिस पर होगा। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों के बारे में जानें
इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पदों पर भी भर्ती डेपुटेशन मोड में ही होगी। केंद्र राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश में अधिकारी तौर पर काम कर रहे। उम्मीदवार जो एनालॉग पोस्ट होल्ड करते हैं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भी केंद्र सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेशों में अधिकारी के तौर पर काम कर रहे, उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ 2 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत वेतन मिलेगा। जबकि सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति के बाद पर मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा।
