Hindi News

सरकारी नौकरी: NIACL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 1 जनवरी तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता 

Published:
NIACL असिस्टेंट भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
सरकारी नौकरी: NIACL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 1 जनवरी तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता 

NIACL Recruitment 2024: नेशनल इंडियन एश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। एनआईएसीएल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 1 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा यानि टियर-1 परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी को होगा। वहीं मुख्य परीक्षा 2 मार्च 2025 को होगी। एडमिट कार्ड एग्जाम से 7 दिन पहले जारी होंगे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 500 है। इसमें से जनरल के लिए 260, ईडब्ल्यूएस के लिए 50, ओबीसी के लिए 48, एससी के लिए 91 और एसटी के लिए 51 पद खाली हैं। देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म? (NIACL Recruitment Eligibilty) 

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं। एसएससी/एचएससी/12वीं/ग्रेजुएशन में इंग्लिश मुख्य विषय होना चाहिए। 1 दिसंबर 2024 तक उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडबल्यूडी को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

एनआईएसीएल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा। टियर-1 एग्जाम में चयनित उम्मीदवार की टियर-2 में शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा 60 मिनट की होगी। कुल प्रश्नों की संख्या 100 और अंक 100 होंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रश्नों की संख्या 200 और अंक 250 होंगे।  परीक्षा हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगी। नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट newsindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन पर जाएँ। असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
NIACL-Assistant-Notification-2024 (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews