Hindi News

ITI होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, NPCIL ने निकाली 245 पदों पर भर्ती, 18 मार्च तक भरें फॉर्म 

Published:
एनपीसीआईएल ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में जानें- 
ITI होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, NPCIL ने निकाली 245 पदों पर भर्ती, 18 मार्च तक भरें फॉर्म 

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NPCIL Recruitment 2026) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति राजस्थान रावतभाटा साइट में होगी।  आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.npcilcareers.co.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 245 है। जिसमें से फिटर ट्रेड के लिए 68, इलेक्ट्रीशियन के लिए 68, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 68, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए 10, टर्नर के लिए 10, मशीनिस्ट के लिए 10 और वेल्डर के लिए 11 पद खाली हैं। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। 9 पदों को PwBD उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किया गया है। उम्मीदवारों नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम 2.0 एनएपीएस पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम या रेगुलर आईटीआई पास सर्टिफिकेट होल्डर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 18 मार्च 2026 तक कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के तहत एस/एससी, ओबीसी-एनसीएल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आईटीआई योग्यता परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। सभी जरूरी जानकारी ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड करनी होगी। यदि किसी दो या इससे अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर होने पर जिनका जन्म पहले हुआ है, उन्हें वरीयता दी जाएगी। जन्मतिथि समान रहने पर जिन्होंने ने दसवीं/आठवीं की परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें वरीयता दी जाएगी।

आवेदन के लिए स्टेप्स 

  • एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ट्रेड अप्रेंटिसशिप एंगेजमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी अच्छे से भरें।
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफर और हस्ताक्षर को बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज का डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
advt-1
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews