Hindi News

NSRY में अप्रेंटिस के 210 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें शैक्षणिक योग्यता और कैसे कर सकते हैं आवेदन

Written by:Rishabh Namdev
Published:
क्या आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। दरअसल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड (NSRY) द्वारा अप्रेंटिस के 210 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप इच्छुक उम्मीदवार हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।
NSRY में अप्रेंटिस के 210 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें शैक्षणिक योग्यता और कैसे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप नेवल शिप रिपेयर यार्ड (NSRY) में अप्रेंटिस के रूप में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, NSRY ने अप्रेंटिस के 210 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। हालांकि आवेदन ऑफलाइन रूप से स्वीकार किए जाएंगे, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 रखी गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को इसी अवधि के भीतर आवेदन करना होगा।

यह मौका उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे। इच्छुक उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और एक महीने के भीतर इसमें आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आवेदन करने के लिए क्या शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई हैं।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें

सबसे पहले बता दें कि यह भर्ती नेवल शिप रिपेयर यार्ड (NSRY) द्वारा की जा रही है, जिसमें 210 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें ज्यादातर पद कर्नाटक और गोवा के नेवल बेस के लिए हैं। कारवार में 1 साल की ट्रेनिंग के लिए इन पदों पर भर्ती निकाली गई है, जबकि गोवा के नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड में भी कई पदों पर अवसर दिए जा रहे हैं। अगर आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं, तो बता दें कि उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आठवीं, दसवीं या आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है। दरअसल, अलग-अलग पदों के लिए यह योग्यता अलग-अलग तय की गई है, ऐसे में आवेदन करने से पहले आपको नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा।

उम्र सीमा पर नजर डालें

वहीं उम्र सीमा पर नजर डालें, तो बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अगर आप इस उम्र सीमा के बीच आते हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

तीन चरणों में चयन किया जाएगा

बता दें कि अप्रेंटिस के इन पदों के लिए तीन चरणों में चयन किया जाएगा। पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसमें 100 अंकों का पेपर सॉल्व करना होगा। दूसरा चरण इंटरव्यू होगा, जबकि तीसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन का होगा। इन तीनों ही चरणों में उम्मीदवारों को पास होना आवश्यक है। लिखित परीक्षा में गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

वहीं चयनित उम्मीदवारों को पदों के मुताबिक ₹3400 से ₹9600 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। दरअसल, यह स्टाइपेंड ट्रेनिंग की अवधि और पद के अनुसार मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को नौसेना के अनुशासन का पालन करना होगा, जिससे उनके भविष्य के करियर में मदद मिलेगी।

जानें कैसे किया जा सकता है आवेदन?

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। लेकिन इससे पहले आपको apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के बाद आपको सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी और अपनी प्रोफाइल का प्रिंट आउट निकालना होगा। इस प्रिंटआउट को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ The Office In-Charge, Dockyard Apprentice School, Naval Ship Repair Yard, Naval Base, Karwar, Karnataka 581308 पते पर भेजना होगा। ऑफलाइन डॉक्यूमेंट 23 नवंबर 2025 तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !